शुक्रवार, 10 नवंबर 2017

कंप्यूटर का उपयोग || कंप्यूटर की उपयोगिता || computer usage in daily life

कंप्यूटर का उपयोग || कंप्यूटर की उपयोगिता || computer usage in daily life


कंप्यूटर का उपयोग | कंप्यूटर की उपयोगिता आज से कुछ साल पहले तक कंप्यूटर को  सुख सुविधा का साधन माना जाता था। लेकिन तकनीक में लगातार सुधार और विकास होते रहते के कारण, कंप्यूटर शताब्दी का सबसे महत्वपूर्ण उपयोगी उपकरण बन गया है। आज के युग में जहां भी हम देखें, सभी काम कंप्यूटर के द्वारा ही किए जाते हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि हमारे  वर्तमान जीवन शैली में कंप्यूटर सिस्टम पूरी तरह से रस बस  गया है  कि किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करना बहुत ही मुश्किल है।  जिसने कंप्यूटर के बारे में नहीं सुना होगा। 
शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का योगदान,कंप्यूटर का उपयोग,कंप्यूटर की उपयोगिता, computer usage in daily life
शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का योगदान

 आज के युग में कंप्यूटर का इस्तेमाल

आज के युग में कंप्यूटर का इस्तेमाल मेडिसिन, कम्युनिकेशन, अंतरिक्ष परीक्षण, वैज्ञानिक अनुसंधान, शिक्षा, पत्र व्यवहार आदि के क्षेत्र में किया जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र है जिसमें कंप्यूटर  का उपयोग नहीं किया जा रहा हो। कंप्यूटर का उपयोग करीब-करीब सभी क्षेत्रों में किया जाता है। इसके अलावा भी कंप्यूटर के उपयोग की सूची अंतहीन है। कंप्यूटर टिप्स 

वर्तमान समय में कंप्यूटर के कार्य को 3 बड़ी श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है। 


  • वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग और मेडिकल रोग निदान में। 
  • औद्योगिक कार्य विधियों के नियंत्रण में। 
  • बिजनेस डाटा प्रोसेसिंग में। 


कंप्यूटर के कुछ महत्वपूर्ण  उपयोग इस प्रकार हैं। 


  • जटिल  गणितीय समीकरण को हल करने के लिए। 
  • गणितीय रिपोर्ट की सारणी के प्रिंट को बहुत कम समय में प्राप्त करने के लिए। 
  • रोगी के शरीर की आंतरिक स्थिति को देखने और रोग की पहचान करने के लिए। 
  • एयर ट्रेवल, शिपिंग रूट्स और  मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए। 
  • वायुयान, जहाज, कार, पुल, बिल्डिंग, मोटर साइकिल और कोई दूसरी जटिल मशीनों की डिजाइनिंग के लिए। 
  • रॉकेट और मिसाइल को उनके उड़ान रास्तों पर कंट्रोल करने के लिए। 
  • हैवी ड्यूटी मशीन और उपकरणों की ऑटोमेटिक कंट्रोलिंग के लिए। 
  • विभिन्न  इंडस्ट्रीज जैसे: केमिकल, आयल रिफाइनरी, स्टील, आदि  को कंट्रोल करने के लिए। 
  • आधुनिक बहुमंजिली इमारतों और संवेदनशील उद्योगों में तापमान को ऑटोमेटिक रूप से कंट्रोल करने के लिए। 
  • रोबोट द्वारा स्वचालित कार्य करने के लिए। 
  • न्यूक्लियर रिएक्टर की कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग कंट्रोलिंग के लिए। 
  • अधिक मात्रा  में बनने वाली रिपोर्ट के लिए। 
  • किताबें, मैगज़ीन,अख़बार आदि के उत्पादन के लिए। 
  • बीमा कंपनी में रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए। 
  • विभिन्न कार्यों को संचालित करने के लिए। 
  • रेलवे, एयरलाइंस और बसों में सीट रिजर्वेशन के लिए। 
  • एयरपोर्ट पर ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए। 
  • टेलीफोन एक्सचेंज में एक्सचेंज  ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए। 
  • शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य प्रणाली को उत्कृष्ट बनाने के लिए। 
  • बड़ी आकार की लाइब्रेरी को संचालित करने के लिए। 
  • अपराधियों का पता लगाने के लिए। 
विभिन्न प्रकार के सर्वे रिपोर्ट बनाने के लिए। 
usage of computer in various fields
usage of computer in various fields


उपरोक्त सभी कंप्यूटर के उपयोगो के अलावा भी कंप्यूटर के बहुत से उपयोग होते हैं। ये कंप्यूटर गेम खेलने से लेकर गाने सुनने और पिक्चर देखने आदि  बहुत से कामो में इस्तेमाल होते हैं। 
इसके अलावा कुछ कंप्यूटर के द्वारा ग्राफिक्स व अन्य प्रकार के कलात्मक कार्य किए जा सकते हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि कम्प्यूटर  हमारे जीवन का एक अभिन्न  अंग बन चुका है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

i3,i5 लैपटॉप में Window xp कैसे Install करे

i3,i5 लैपटॉप में Window xp कैसे Install करे  आजकल बाजार में i Series के लैपटॉप आ गए है।  जिसमे Window 7,8,10 डाले जाते है।  लेकिन जो ...