रविवार, 12 नवंबर 2017

ब्रांडेड और असेम्ब्लेड कंप्यूटर में अंतर Difference between branded and assembled computer

ब्रांडेड कंप्यूटर और असेम्ब्लेड कंप्यूटर में अंतर  Difference between branded and assembled computer


कंप्यूटर दो तरह के होते है। 

ब्रांडेड कंप्यूटर  क्या होते है ? What Is Branded Computer 

ऐसे कंप्यूटर सिस्टम जिसको कोई कंपनी अंपने अनुसार कंप्यूटर पुर्जो का चुनाव करके कंप्यूटर को तैयार करती है।  उसको हर तरह के परिक्षण  से अच्छी तरह जाँच कर बाजार में  बेचती है।  ब्रांडेड कंप्यूटर कहलाते है।  
ब्रांडेड कंप्यूटर की खसियत  Branded Computer Features 
  1. कंप्यूटर की कॉन्फ़िगरेशन(Configuration)  निर्माता कंपनी के द्वारा ही की जाती है।  
  2. ब्रांडेड कंप्यूटर को हर तरह की जाँच प्रणाली(Checking system ) के द्वारा अच्छी तरह से परखा जाता है। 
  3. कंपनी सम्पूर्ण  डेस्कटॉप की वारंटी(Desktop warranty) देती है जो की 1 से 2 वर्ष या ज्यादा हो सकती है।  
  4. कंप्यूटर में खराबी की स्तिथि में कंपनी स्वयं सेवा प्रदान करती है।   
  5. ब्रांडेड कंप्यूटर का मूल्य (Price ) कंपनी के द्वारा तय किया जाता है।  

असेम्बल कंप्यूटर क्या होते है ? What Is Assemble  Computer 

किसी  व्यक्ति विशेष  के द्वारा बनाया गया कंप्यूटर सिस्टम असेम्बल कंप्यूटर कहलाता है।  असेंबल्ड कंप्यूटर कोई भी बना सकता है जिसको थोड़ी बहुत भी कंप्यूटर हार्डवेयर की बुनियादी जानकारी(Basic Knowledge Of Computer Hardware) हो।  इस कंप्यूटर में यूजर अपने अनुसार किसी भी कंपनी के पार्ट्स लगा सकता है।  

असेम्बल कंप्यूटर की खासियत Assembled Computer Features 
  1. इस  कंप्यूटर में उपयोगकर्ता के अनुसार कंप्यूटर पार्ट्स (Computer Parts) को लगाया जाता है।  
  2. असेम्बल कंप्यूटर की कोई जाँच नहीं की जाती है।  यह तुरंत तैयार करके प्रयोग में लेते है।  
  3. इसमें हर एक कंप्यूटर के पार्ट्स की वारंटी अलग अलग होती है।  
  4. कंप्यूटर खराब होने पर उपयोग करता को स्वयं  निर्धारित कंपनी के सर्विस सेंटर(Service Center) जाना होता है।  
  5. असेम्बल कंप्यूटर की कीमत ब्रांडेड कंप्यूटर की तुलना में बहुत कम होती है।  

ब्रांडेड कंप्यूटर उच्च क्वालिटी के होते है।  लेकिन इसका मतलब यह नहीं की असेंबल्ड कंप्यूटर ख़राब होते है।  
दोनों ही कंप्यूटर में कंप्यूटर पार्ट्स एक जैसे कंपनी के होते है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

i3,i5 लैपटॉप में Window xp कैसे Install करे

i3,i5 लैपटॉप में Window xp कैसे Install करे  आजकल बाजार में i Series के लैपटॉप आ गए है।  जिसमे Window 7,8,10 डाले जाते है।  लेकिन जो ...